पटना , मई 28 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मशहूर एवं अज़ीम शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। डॉ. प्रेम कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि पद्मश्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. बशीर बद्र साहब ने अपनी शायरी के माध्यम से समाज को जोड़ने, मोहब्बत का पैगाम देने और गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य कियाडॉ. प्रेम कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, दुनिया भर में फैले उनके असंख्य चाहने वालों और साहित्यानुरागियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित