पटना , अगस्त 11 -- बिहार विधान सभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने सन् 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान पटना सचिवालय में झंडा फहराने के प्रयास में शहीद सात छात्रों की सप्तमूर्ति स्थित आदमकद प्रतिमाओं एवं बिहार विधान सभा परिसर में स्थित 'अमर जवान ज्योति' पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री यादव के बाद बिहार विधान सभा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी 'अमर जवान ज्योति' पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित