पटना , अक्टूबर 05 -- बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के तहत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की अंतिम तारीख छह अक्टूबर है और निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अब तक के आंकड़ों के अनुसार पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 38 प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 24 निर्दलीय प्रत्याशी हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार, जन सुराज पार्टी के तीन, कांग्रेस और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के दो-दो तथा आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित