, Oct. 22 -- मतदान केंद्रों के वितरण के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 598 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 335 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार सभी आठ निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 933 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत दरभंगा में बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले शामिल हैं। कोसी निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, शेखपुरा और सुपौल जिलों में हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, नालंदा और नवादा जिले आते हैं, जबकि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिले शामिल हैं।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना सीट के मतदान केंद्र पटना, नालंदा और नवादा जिलों में हैं। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिले शामिल हैं। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले आते हैं, जबकि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले शामिल हैं। उपलब्ध सारांश विवरणी के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 335 मतदान केंद्रों में कोई सहायक मतदान केंद्र दर्ज नहीं है।

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) राजग के घटक दलों के रूप में चार-चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जदयू ने पटना स्नातक से नीरज कुमार, तिरहुत स्नातक से अभिषेक झा, दरभंगा शिक्षक से घनश्याम राय और सारण शिक्षक से आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह को मैदान में उतारा है।

विपक्षी महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने से कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में दोनों दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित