पटना , अक्टूबर 07 -- बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन, 2026 के तहत चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 152 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 62 उम्मीदवार शामिल हैं।
बिहार निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 98 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें आठ नामांकन पत्र संवीक्षा के दौरान अस्वीकृत कर दिए गए।
आयोग के अनुसार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिनमें चार के नामांकन अस्वीकृत होने के बाद 18 उम्मीदवार वैध पाए गए। तिरहुत स्नातक में 20 में से तीन नामांकन अस्वीकृत हुए और 17 उम्मीदवार वैध रहे। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में दाखिल सभी 40 नामांकन वैध पाए गए, जबकि कोशी स्नातक में 16 में से एक नामांकन अस्वीकृत होने के बाद 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
इसी तरह, पटना, सारण, तिरहुत और दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 66 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। संवीक्षा के बाद इनमें चार नामांकन अस्वीकृत हुए और 62 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित