पटना, मई 15 -- िहार विधानसभा में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय कार्यों के संचालन के लिए आज विधायक संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक तथा मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक बनाया गया। बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने दीघा से विधायक संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक और बरौली से विधायक मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक के पद पर किए गए मनोनयन को मान्यता प्रदान की।

अधिसूचना के अनुसार गायत्री देवी, राजू तिवारी,रामविलास कामत, सुधांशु शेखर, राणा रणधीर,विनय कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार ऋषि,अरूण माँझी और रत्नेश कुमार को सचेतक नियुक्त किया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और सचेतकों के पदों पर नियुक्ति के लिए विधायकों के मनोनयन समन्धित पत्र बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को आज प्रेषित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित