, Feb. 25 -- इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मिथिलेश तिवारी ने अल्पसूचित सवाल के माध्यम से कहा कि सरकार पटना से भागलपुर तथा पटना से कोईलवर गंगा नदी के किनारे सुगम यातायात और पर्यटन उद्योग की वृद्धि के लिए जयप्रकाश गंगा पथ का निर्माण करवा रही है जिससे ट्रैफिक मैनेजमेंट, सुगम यातायात, मेरिन ड्राइव का सुगम आनंद, रोजगार के अवसर के साथ रिवर टुरिज्म के क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने सरकार से जयप्रकाश गंगा पथ को कोईलवर से बक्सर तक विस्तारित करने और गंगा पथ के तर्ज पर नारायणी नदी के किनारे सोनपुर हरिहरनाथ क्षेत्र से गोपालगंज होते हुए बाल्मीकिनगर तक नारायणी हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण की मांग की।
श्री तिवारी ने कहा कि पटना में बना गंगा पथ जिसे लोग मैरीन ड्राइव कहते हैं, पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने कहा कि बक्सर भगवान श्रीराम की ज्ञानस्थली और महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली है। उन्होंने कहा कि यहां वामन भगवान के भी अवशेष हैं और इसे सुगम यातायात से जोड़ने पर पर्यटन में वृद्धि होगी।
श्री तिवारी ने कहा कि सरकार हरिहर नाथ क्षेत्र को शहर की तरह विकसित कर रही है और हरिहर नाथ से वाल्मीकि नगर कॉरिडोर बनाने से भी राज्य में सुगम यातायात तथा पर्यटन के क्षेत्र में प्रगति की बड़ी संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित