पटना , जून 01 -- िहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतिष्ठित आईआईटी-जेईई (एडवांस्ड) परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. प्रेम कुमार ने विशेष रूप से बिहार के गयाजी निवासी शुभम कुमार को ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर टाॅपर बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, लगन तथा उनके अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से न केवल अपने परिवार और शिक्षण संस्थान का गौरव बढ़ाया है, बल्कि बिहार और देश का भी मान बढ़ाया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा प्रतिभाएँ विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और ज्ञान-आधारित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित