पटना, जून 18 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

डॉ. कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन संघर्ष, सादगी, सेवा और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान, महिलाओं के सशक्तीकरण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उनका व्यक्तित्व देश के करोड़ों नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित