, May 22 -- श्री तिवारी ने कहा कि यह परियोजना न केवल जनसुविधा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विद्युत शवदाह गृह के निर्माण से लकड़ी की खपत कम होगी तथा प्रदूषण में भी कमी आएगी। मंत्री ने स्टेडियम निर्माण के बारे में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में कई प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पाती हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला आधुनिक स्टेडियम युवाओं को बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध कराएगा। यहां विभिन्न खेलों के आयोजन के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण की भी सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के युवा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

श्री तिवारी ने कहा कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खेल एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित