, May 22 -- मंत्री ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विद्यालय भवन, पेयजल, शौचालय, पुस्तक वितरण, छात्रवृत्ति एवं मध्यान्ह भोजन योजना की भी समीक्षा की गई।
मंत्री श्री तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए ।
उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिये सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित