, March 20 -- मंत्री श्री सिन्हा ने कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किए जाएं।
जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री श्री सिन्हा ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा भी की। नगर निकायों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता की शिकायत दर्ज कराने के लिये जन प्रतिनिधियों एवं आम जनता के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर 9264291339 जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों से संबंधित फोटो एवं वीडियो साझा कर सकते हैं, जिससे त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर शहरी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है तथा आम जनता की सहभागिता से विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
इस बैठक में विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष परासर, नगर आयुक्त पटना यशपाल मीणा सहित विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित