, June 6 -- श्री सिन्हा ने खाद की उपलब्धता और कालाबाजारी को लेकर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को खाद की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए तथा जमाखोरी और अधिक मूल्य वसूली करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। श्री सिन्हा ने जन वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र लाभुक को निर्धारित मानक के अनुसार पांच किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए और अनियमितता पाए जाने पर डीलरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें। उन्होंने विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, गरीबों एवं आम नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी, ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार, बरौली विधायक मंजीत सिंह, गोपालगंज सदर विधायक सुभाष सिंह, विधान परिषद बीरेंद्र प्रसाद नारायण विधान परिषद जनक राम जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज अनिल कुमार 20 सूत्री के उपाध्यक्ष संदीप गिरी एवं आदित्य शंकर शाही सहित जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

जिला प्रशासन ने सभी निर्देशों के समयबद्ध अनुपालन और विशेष अभियान चलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित