, May 17 -- श्री सिन्हा ने कहा कि आज कृषि केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित खेती, फसल विविधीकरण, कृषि उद्यमिता एवं वैज्ञानिक पद्धतियाँ किसानों के लिए नए अवसरों का द्वार खोल रही हैं। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य खेती को टिकाऊ, आधुनिक और लाभकारी बनाना है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सकें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई शक्ति मिल सके।उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधे लाभ पहुँचाया जा रहा है।
कृषि मंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार के किसान मेहनती, नवाचार को अपनाने वाले तथा कृषि विकास के वास्तविक आधार हैं। सरकार किसानों के खेत से बाजार तक हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे वैज्ञानिक खेती अपनाएँ, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करें, जल संरक्षण को प्राथमिकता दें तथा सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।
मंत्री श्री सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि किसानों के परिश्रम, वैज्ञानिक तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों तथा सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के सामूहिक प्रयास से बिहार कृषि क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और देश में एक नई पहचान स्थापित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित