, Sept. 23 -- कृषि मंत्री ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल को वित्तीय समावेशन से जुड़ी गतिविधियों की भी जानकारी दी जाएगी। किसानों को संस्थागत ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग सेवाओं तथा अन्य वित्तीय सुविधाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी प्रतिनिधिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक के दौरान इक्विटी ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, किसान पहचान, कृषि सलाह, कृषि निवेश सेवाओं, बाजार संपर्क तथा डिजिटल वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में विशेष रुचि दिखाई।
श्री सिन्हा ने कहा कि बैठक में बिहार और केन्या के बीच कृषि क्षेत्र में तकनीकी अनुभवों, नवाचार, कृषि वित्त, बाजार संपर्क और किसान-केंद्रित डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अनुभवों के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बिहार में कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग और डिजिटल माध्यम से किसानों तक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर नाबार्ड, बिहार तथा भारतीय रिजर्व बैंक, पटना क्षेत्रीय कार्यालय के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया था। उनके द्वारा डिजिटल कृषि, कृषि वित्त, वित्तीय समावेशन, संस्थागत ऋण तथा किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित विषयों पर जानकारी साझा की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित