, March 15 -- निर्देश के अनुसार एआई सेल की बैठक प्रत्येक शनिवार को दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक बंदोबस्त कार्यालय में आयोजित की जाएगी। यह समिति जिला स्तर पर एआई के उपयोग से जुड़े निर्णय लेने, कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए नामित करने तथा एआई पाठ्यक्रम लागू करने का कार्य करेगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले कर्मियों को परीक्षा के बाद प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
पत्र में कहा गया है कि एक अप्रैल 2026 से बंदोबस्त कार्यों में एआई आधारित टूल्स के प्रारंभिक उपयोग का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित कर्मियों में जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया है।
निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत सरकार द्वारा स्थापित इंडिया एआई मिशन और राज्य में चल रहे बिहार एआई मिशन के अनुरूप राजस्व प्रशासन को अधिक पारदर्शी, दक्ष और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में यह पहल की जा रही है। एआई के उपयोग से कार्यों की गति, बेहतर निर्णय-प्रक्रिया और संभावित त्रुटियों या अनियमितताओं की पहचान करना आसान होगा। इससे तय सीमा में निर्धारित कार्यों की मॉनिटरिंग भी आसान हो जाएगी जिससे तय समय पर सभी स्तर के काम संभव हो सकेंगे।
अधिकारियों से कहा गया है कि एआई टूल्स के उपयोग को बढ़ावा देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के लक्ष्य को साकार करने में राजस्व प्रशासन अग्रणी भूमिका निभा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित