, April 20 -- श्री चौधरी ने विज्ञान और तकनीकी खोजों को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से निर्देश दिये कि विभाग अन्तर्गत बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर द्वारा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ रिमोट सेंसिंग सेंटर, हैदराबाद से आवश्यक समन्वय स्थापित कर 'नाइट स्काई एटलस' जैसी नवीनतम तकनीक राज्य के विकासात्मक कार्यों के लिए उपयोग किया जाये।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जाए और उनके अभिभावकों की ओर से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर विभाग तत्परता से कार्य करे।

समीक्षा के क्रम में, विभाग के निदेशक अहमद महमूद ने जानकारी दी कि विभाग शैक्षणिक संस्थानों की कार्यक्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए 'यंग प्रोफेशनल्स' की नियुक्ति की दिशा में कार्य कर रहा है।

इस समीक्षा बैठक के दौरान विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी (संयुक्त सचिव) संजय कुमार, संयुक्त सचिव कुमार सिद्धार्थ, संयुक्त निदेशक मंजीत कुमार, राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव चंद्रशेखर सिंह, बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के परियोजना निदेशक अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, मोनिका ठाकुर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित