, May 18 -- सचिव श्री पाल ने बताया कि इस महीने के अंत तक बेली ब्रिज का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल पैदल यात्रियों एवं छोटी गाडियों के आवागमन की अनुमति रहेगी। उन्होंने बताया कि बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की टीम एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मिलकर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। श्री पाल ने बताया कि बेली ब्रिज के साथ-साथ ट्रस ब्रिज का निर्माण कार्य भी समानांतर रूप से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रस ब्रिज का कार्य प्रारंभिक अवस्था में है, डिजाईन सहित अन्य जरूरी कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। यह ब्रिज दो लेन का होगा और इसमें पैदल यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी।
सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सेतु की मरम्मत और यातायात बहाली के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मुख्य अभियंता एवं अन्य टीमों को स्थल पर लगातार कैम्प करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित