पटना , मार्च 25 -- राज्य सरकार इतिहास, विरासत और ज्ञान की समृद्ध परंपरा का ध्वजवाहक शासन-प्रशासन को नया आयाम देने और उसे आम लोगों को नजदीक लाने की क्रांतिकारी योजना पर काम कर रही है।
यह केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी कदम है, जहां तकनीक के माध्यम से जीवन को सरल, तेज और अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है। बिहार 'बिहार वन' के साथ देश में ई-गवर्नेंस सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पटना डिजिटल परिवर्तन के उभरते केंद्र के रूप में पूर्वी भारत में अपनी पहचान बना रहा है। इसका नेतृत्व कॉरपोरेट इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड (सीआईपीएल) कर रही है।
'बिहार वन' के तहत बिहार सरकार से इस कंपनी को 87 करोड़ का निविदा मिली है, जिसे इसी साल जुलाई में गो-लाइव करने की समय सीमा तय की गई है। इस परियोजना से सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी। इसके वजह से लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना नहीं पड़ेगा और न ही दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित