, Oct. 2 -- श्री अभिषेक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी से उसकी तस्वीर लेकर वन विभाग को सूचना दें, जिससे प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सके। उन्होंने बताया कि लोगों को सांपों की पहचान के साथ यह भी समझना जरूरी है कि अधिकांश सांप तब तक हमला नहीं करते, जब तक उन्हें छेड़ा या खतरा महसूस न हो।वन्यप्राणी सप्ताह के तहत 03 अक्टूबर को मानव-वन्यजीव द्वंद्व और वन्यजीव रेस्क्यू से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम होगा। इसके बाद स्तनधारी जीवों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। 04 अक्टूबर को हाथियों के साथ टर्टल, टॉर्टॉयज और टेरापिन्स पर विशेषज्ञ सत्र होगा।

05 अक्टूबर को गंगेटिक डॉल्फिन संरक्षण पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। 06 अक्टूबर को बिहार जैव विविधता बोर्ड की ओर से वन्यजीव क्विज होगी, जिसमें स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों की भागीदारी होगी। 07 अक्टूबर को पक्षी संरक्षण पर विशेषज्ञ व्याख्यान होगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों को वन्यजीवों के महत्व, संरक्षण और उनके साथ सुरक्षित सह-अस्तित्व की जानकारी दी जाएगी। 8 अक्टूबर को वन्यप्राणी सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरविंद सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक अभय कुमार, विशेष सचिव आलोक कुमार, सीसीएफ (आईटी) अमित कुमार, सीसीएफ वन्यप्राणी अंचल सत्यजीत कुमार समेत वन विभाग के अधिकारी और वन्यजीव विशेषज्ञ उपस्थित थे।इस दौरान पटना जू के बेहतर कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित