, May 9 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती रितु कुमारी ने बताया कि मामलों के निष्पादन हेतु कुल 33 बेंच गठित किए गए थे, जिनमें 10 बेंच विशेष रूप से ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई के लिए निर्धारित किए गए थे। लोक अदालत में सुनवाई हेतु कुल 76,202 मामले सूचीबद्ध किए गए थे। राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा कुल 1,504 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें प्री लिटिगेशन के 932 मामले तथा कोर्ट में लंबित 572 मामले शामिल है। शिविर में 3 करोड़ 77 लाख 64 हजार 559 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य श्री सुधीर कुमार शुक्ला ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव श्रीमती रितु कुमारी द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर, हाजीपुर में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में हजारों लोगों की हड्डी जांच, रक्तचाप जांच, शुगर जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।

जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा किए गए व्यापक प्रचार-प्रसार, समन्वय एवं सहयोग के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हुई, जिससे न्याय तक सुलभ पहुंच एवं विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित