, May 9 -- वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रड्डी जलारड्डी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के लिए जरूरी है कि लोग आपस की कटूता को भुलाकर समाज में अमन और शांति रखें इसके फायदे ही फायदे हैं। उन्होंने लोक अदालत का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिये बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा कुल 35 बेंचों का गठन किया गया। इनमें व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में 27 बेंच, व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में 04 बेंच तथा व्यवहार न्यायालय, बिरौल में 04 बेंच शामिल हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मुकदमों की सुनवाई की गई, जिनमें मुकदमा पूर्व एवं न्यायालयों में लंबित शमनीय आपराधिक वाद, एन.आई. एक्ट की धारा 138 से संबंधित मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलापूर्ति संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी मामले (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व वाद तथा अन्य दीवानी वाद जैसे किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा एवं संविदा से संबंधित मामले शामिल थे। इसके अतिरिक्त बीएसएनएल सहित विभिन्न संस्थानों से संबंधित मामलों का भी आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया।
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवहार न्यायालय परिसर, पोलो मैदान एवं लहेरियासराय में लंबित ट्रैफिक चालानों के निष्पादन के लिये प्रेक्षागृह, दरभंगा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए कई काउंटर बनाए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित