पटना , अगस्त 16 -- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को कहा कि बिहार लोकतंत्र जननी है और 2025 के बिहार विधानसभा सभा चुनाव में यहाँ के मतदाताओं में एक प्रतिमान स्थापित किया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री कुमार आज दोपहर के समय प्रदेश में अपने दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे और संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में सबसे पहले लोकतंत्र की शुरुआत बिहार से ही हुई थी और विगत बिहार बिहार विधानसभा चुनाव में यहाँ के मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आजादी के बाद अब तक के सर्वाधिक मतदान प्रतिशत के साथ नया कीर्तिमान बनाया। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाताओं में मतदान प्रतिशत के मामले में अमेरिका, इंगलैंड, फ्रांस, स्पेन और जापान के आम चुनावों को भी मतदाना प्रतिशत के मामले में पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जननी वैशाली और बिहार के मतदाताओं का वह अभिनन्दन करते हैं।

श्री कुमार आज पटना से सीतामढ़ी के लिए रवाना हुए जहाँ वह माँ सीता के मंदिर में पूजन और वंदन के साथ भविष्य में चुनाव प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए जेन-जी और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के साथ संवाद करेगे। श्री कुमार आज ही सीतामढ़ी के अलावा मधुबनी और वैशाली भी जायेगे और चुनाव से जुड़े संवाद के साथ लोकतंत्र की जन्मस्थली के सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन करेगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित