, June 3 -- समीक्षा बैठक के दौरान कार्य में गति लाने, भूमि उपलब्धता के लिये समन्वय स्थापित करने, कार्य में विलंब होने पर संवेदकों पर कार्रवाई करने, निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण का निदेश दिया गया। मंत्री ने अभियंताओं से कहा कि समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निदेशों का पालन करते हुए कार्यों में तेजी लाएं। जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों को दूर कर परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।

वहीं, सचिव ने लंबित परियोजनाओं को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों को तेजी से निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होंने सभी वरीय एवं कार्यपालक अभियंताओं को स्पष्ट निदेश दिया कि निर्माण कार्य के गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाय। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को गम्भीरता से लेते हुए संवेदक एवं संबंधित अभियंता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित