, March 17 -- श्री अमृत ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग को खुले में काम करने वाले मजदूरों, भवन निर्माण स्थलों और कारखानों में काम करने वालों के लिए पेयजल, आइस पैक, शेड और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने का आदेश दिया। उन्होंने ऊर्जा विभाग को सख्त हिदायत दी गई कि गर्मियों में 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही ढीले तारों की मरम्मती हो जिससे गर्मी में तार टूटने से आग लगने की घटनाएं न हों।

मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को लू के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सार्वजनिक परिवहन का परिचालन नियंत्रित या सीमित करने का निर्देश श्री अमृत ने दिया। साथ ही सार्वजनिक वाहनों में पेयजल, ओआरएस और प्राथमिक उपचार किट रखने एवं बस स्टैंडों पर मौजूद हैंडपंप को समय रहते ठीक कराने कहा।

श्री अमृत ने ग्रामीण विकास विभाग को मनरेगा और अन्य कार्यस्थलों पर पेयजल, छाया और लू लगने पर तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की उचित व्यवस्था करने, खासकर गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग को पशु-पक्षियों के लिए चिन्हित स्थानों पर गड्ढे खुदवाकर पानी इकट्ठा करने और चल चिकित्सा वाहनों से उनकी निगरानी एवं इलाज करने कहा। उन्होंने पीएचईडी विभाग को साप्ताहिक आधार पर वाटर टेबल की निगरानी करने और जलस्तर गिरने पर तुरंत राहत पहुंचाने को कहा। साथ ही सभी पानी के टैंकरों की मरम्मत और सफाई 10-15 दिनों के अंदर पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित