, April 6 -- बैठक में पीएचईडी विभाग ने जानकारी दी कि खराब चापाकलों की मरम्मत के लिए धावादल का गठन किया गया है तथा 50 नए चापाकलों की स्थापना की प्रक्रिया जारी है। साथ ही भूजल स्तर की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी नगर निकायों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था करने तथा आश्रय स्थलों पर पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
जिले में बढ़ती अगलगी की घटनाओं को देखते हुए जिला अग्निशमन पदाधिकारी को राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए। आपदा प्रबंधन विभाग बिहार के प्रावधानों के तहत आग से प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर 12 हजार रुपये की सहायता राशि (जीआर) के साथ वस्त्र और बर्तन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही गृह क्षति का मुआवजा भी दिया जाएगा।
बैठक में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, दैनिक मजदूरों तथा पशुधन को लू और आग से बचाने के उपायों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित