, May 27 -- इस मेला में प्रतिष्ठित उद्योगों ने भाग लिया, जिसमें मेदांता हॉस्पीटल, अपोलो मेडिकल, पारस हॉस्पीटल, रूबन हॉस्पीटल, 2050 हेस्थ केयर, मेडिमिक्स, हाईकेम, एर्बड फार्मसिटिकल, अखण्ड ज्योति नेत्र हॉस्पीटल, फोर्ड हॉस्पीटल, इत्यादि नियोक्ता सम्मिलित है। विदेशों में रोजगार के लिए जर्मनी, जापान, यूरोप, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन आदि देशों में अवसर मिले। ये नौकरियां हेल्थ केयर सपोर्ट, लॉजिस्टिक्स, नर्सिंग, इंडस्ट्रियल मैकेनिक्स, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी जैसे क्षेत्रों में थीं। इस रोजगार मेले में सबसे अधिक वेतन 18 लाख रुपये प्रति वर्ष और सबसे कम वेतन एक लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ष दिये गये।
रोजगार मेले में सबसे आकर्षक नियुक्ति जयप्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से की गई। संस्थान ने डॉ. कृष्णा को मेडिसिन स्पेशलिस्ट तथा डॉ. शताक्षी को क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ के पद पर 18-18 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर चयनित किया। वहीं हेकम इंडिया प्रा. लि. ने अपर्णा कुमारी का एच आर पद पर लगभग 88 हजार रुपये मासिक वेतन पर चयन किया, जबकि महेश कुमार और प्रिंस कुमार को दिल्ली-एनसीआर में जीडीए/नर्सिंग पद के लिए 45 हजार रुपये मासिक वेतन का अवसर मिला। इसके अलावा 2025 हेल्थ केयर प्रा. लि. ने रिंकी कुमारी और रोहित का बेड साइड अटेंडेंट पद पर चयन किया।
इस मौके पर विभाग के सचिव कौशल किशोर ने कहा कि यह रोजगार मेला समापन नही यह शुरुआत है। उन्होंने बताया कि विभाग मंत्री जी के मार्गदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों के लिए वर्ष में छह से सात बार ऐसे रोजगार शिविर आयोजित करेगा, जिससे युवाओं को नियमित रूप से रोजगार के अवसर मिल सकें। इससे राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सिखने, समझने और विचार करने का मौका मिलेगा। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि शुरुआती दौर में वेतन को लेकर निराश न हों, क्योंकि निजी क्षेत्र में अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर वेतन एवं पदोन्नति की संभावनाएं तेजी से बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश अभ्यर्थी नए हैं और व्यावहारिक अनुभव की कमी स्वाभाविक है, इसलिए करियर की शुरुआत धैर्य और सीखने की भावना के साथ करनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बिहार के युवाओं से देश और दुनिया में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित