, Oct. 5 -- सचिव ने परियोजनाओं से जुड़े भू-अर्जन, गुणवत्ता और निर्माण कार्य से जुड़े अन्य मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में कंसल्टेंट द्वारा डीपीआर निर्माण एवं संबंधित कार्यों में शिथिलता बरतने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। निदेशित किया गया कि कंसल्टेंट से प्रमुखता के साथ कार्य लिया जाए। सभी संबंधित कंसल्टेंट निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्रुटिरहित फाइनल डीपीआर सौंपना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वाले कंसल्टेंट को नोटिस जारी करने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के निदेश दिए गए। बिजली एवं अन्य यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए विभागों के साथ लगातार समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
सचिव ने बताया कि रेलवे से जुड़े लंबित मामलों और समस्याओं के समाधान हेतु जल्द ही जीएम स्तर पर बैठक की जाएगी।
इस दौरान सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रतिदिन बैठक कर लंबित मामलों एवं समस्याओं को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अप्रूव्ड अलाइनमेंट वाली परियोजनाओं के डीपीआर को तत्काल अंतिम रूप दिया जाय और निर्धारित समयसीमा के भीतर संबंधित कार्यालयों को सबमिट किया जाय। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजी गई अलाइनमेंट पर त्वरित फॉलो-अप किया जाए और पेंडिंग कम्प्लायंस/ऑब्जर्वेशंस को समयसीमा निर्धारित पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, यातायात सुगमता और आर्थिक विकास को गति देंगी तथा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित