, May 15 -- बैठक में "गोल्ड लोन" एवं "बैंक की बीमा योजनाओं " के विस्तार के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही ग्राहकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करने एवं आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।

सहकारिता मंत्री श्री यादव ने सहकारी बैंकों को व्यवसाय विविधीकरण की दिशा में कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि राज्य के समग्र विकास में सहकारी बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य का आर्थिक विकास मजबूत बैंकिंग व्यवस्था पर निर्भर करता है तथा सरकार सहकारी बैंकों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पैक्सों के माध्यम से केसीसी ऋण वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इस समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे समेत कई अन्य मौजूद थे।

सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने आज सहकारी बैंकों से जुड़ी दो नई योजनाओं का शुभारंभ किया है। यह योजनाएं "नारी समृद्धि योजना" एवं "नारी शक्ति स्वरोजगार योजना" है। "नारी समृद्धि योजना" के तहत महिलाओं की वित्तीय आत्मनिर्भरता के लिए बैंक द्वारा प्रारंभ की गई एक विशेष पहल है, जिसके अंतर्गत महिलाएं अपनी मेहनत की कमाई को बैंक में सुरक्षित रख सकेंगीं एवं बेहतर रिटर्न पा सकेंगीं। "नारी शक्ति स्वरोजगार योजना" के तहत महिला उद्यमियों को ब्याज पर विशेष छूट का प्रावधान बैंक द्वारा किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित