, May 25 -- सम्मेलन में कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त राज्य के आठों सब्जी संघ हरित, तिरहुत, मिथिला, मगध, भागलपुर, मुंगेर, सारण एवं शाहाबाद के अध्यक्षों, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों एवं प्रगतिशील प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सब्जी संघों द्वारा अपनी उत्पादन क्षमता, आपूर्ति व्यवस्था एवं विपणन नेटवर्क का प्रस्तुतीकरण किया गया। वहीं विभिन्न कंपनियों द्वारा गुणवत्ता मानक, लॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन एवं खरीद प्रक्रियाओं से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी साझा की गई।
सम्मेलन में खरीदार कंपनियों एवं सब्जी उत्पादक संघों के बीच विस्तृत व्यवसायिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारी, भंडारण, परिवहन एवं आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
इस दौरान विभिन्न कंपनियों एवं सब्जी उत्पादक संघों के बीच लगभग 100 करोड़ रूपये के कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू ) एवं कार्यादेश संपन्न हुए, जो बिहार के किसानों के लिए संस्थागत बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन समझौतों के माध्यम से बिहार में उत्पादित सब्जियों की संस्थागत खरीद, प्रसंस्करण एवं विपणन को नई गति मिलने की संभावना है। साथ ही किसानों को राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे उनकी आय वृद्धि एवं बाजार तक सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित