, May 13 -- बैठक में बुनकर सहयोग समितियों को विभागीय स्तर पर अधिक सहयोग उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री यादव ने इस क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए व्यवहारिक एवं परिणामोन्मुखी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री यादव ने खाद्यान्न अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में गेहूं अधिप्राप्ति अभियान में और तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के अंतर्गत शेष सभी पैक्सों का शीघ्र कंप्यूटरीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

श्री यादव ने सभी स्तर के पदाधिकारियों को सहकारी समितियों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकाधिक समितियों को क्रियाशील बनाकर सहकारिता आंदोलन को और मजबूत किया जाए। उन्होंने बिहार राज्य स्वावलंबी सहकारी समिति अधिकरण को यथाशीघ्र कार्यरत करने के भी निर्देश दिये।

बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, अपर सचिव अभय कुमार सिंह, बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन (वेजफेड) के प्रबंध निदेशक डॉ गगन, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य सभी वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित