, Sept. 21 -- श्री यादव ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र हमेशा से सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील रहा है। संकट की इस घड़ी में सहकारिता विभाग एवं इससे जुड़ी संस्थाओं द्वारा किया गया यह सहयोग मानवीय संवेदना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है।मुख्यमंत्री राहत कोष में प्राप्त राशि का उपयोग बाढ़ एवं आपदा से प्रभावित तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता और राहत कार्यों के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रमेश चन्द्र चौबे, निदेशक विनय कुमार एवं जितेन्द्र कुमार, प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार पासवान, बिस्कोमान के अध्यक्ष विशाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित