, March 6 -- निरीक्षण के दौरान पटना फल-सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने मंत्री श्री यादव से मुलाकात कर बाजार प्रांगण के समुचित विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव एवं मांगें रखीं। उन्होंने बाजार प्रांगण में सीए कोल्ड स्टोरेज के निर्माण, संतरा भंडारण के लिए दो विशेष चैंबर, तथा एक प्रदर्शनी हॉल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गेट नंबर-2 से आने वाले किसानों के वाहनों को नो-एंट्री से मुक्त किया जाए, जिससे किसानों को बाजार तक आने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
कृषि मंत्री श्री यादव ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों और व्यापारियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बाजार प्रांगण को सुव्यवस्थित, आधुनिक और किसान हितैषी बनाया जाएगा।
निर्माण एजेंसी द्वारा बताया गया कि मुसल्लहपुर बाजार प्रांगण के आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बेहतर बाजार, आधुनिक कृषि अवसंरचना और पारदर्शी व्यापार व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब बाजार मजबूत होगा, तो किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा और इससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित