पटना , सितंबर 01 -- िहार राज्य शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक तालिमी मरकज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न समस्याओं/मांगों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने नीतीश कुमार से अनुरोध किया है कि मानदेय का समय से भुगतान, प्रशिक्षण की व्यवस्था, प्रखंड स्तर पर स्थानांतरण की सुविधा, बीमा की सुविधा, अनुकंपा का प्रावधान, शिक्षा सेवक/शिक्षा सेवक तालिमी मरकज के मानदेय में बढ़ोत्तरी एवं सेवा-सुविधाओं में सुधार, शिक्षा संबंधी कार्यों एवं पाठ्यक्रम के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश, पोर्टल ई-लर्निग एवं अन्य ऑननलाईन अपडेट की व्यव्स्था सुनिश्चित करने के लिये सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।
प्रतिनिधियों ने आग्रह करते हुये कहा कि शिक्षा सेवकों की समस्याओं के समाधान से उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बच्चों के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के कार्य को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध-पत्र देकर आभार व्यक्त करते हुये कहा की सीमित संसाधनों एवं आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा सेवक राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा वंचित एवं अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित