पटना , अक्टूबर 05 -- िहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने 10 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस सहयोग के लिये बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।
इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित