पटना , अक्टूबर 12 -- िहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने 01 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में सौंपा।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस सहयोग के लिये बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव प्रदीप सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित