, March 16 -- विभागीय सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह ने राज्यपाल को बताया कि बिहार में सूखाड़, बाढ़ और अगलगी जैसी घटनाएं अत्यधिक होती हैं। इनसे निपटने के लिए सरकार हमेशा तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्लोगन है कि राज्य के खजाने पर आपदा प्रभावितों का पहला अधिकार है। उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए राज्यभर में लागू योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी।
लघु फिल्म के माध्यम से आपदा प्रबंधन की योजनाओं से राज्यपाल को रूबरू कराया गया।
पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन में पहली भूमिका पुलिस की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुलिस थाने भूकंपरोधी बन रहे हैं और कांस्टेबल स्तर पर बड़ी संख्या में आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जा रही है। आने वाले समय में सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर को भी इसकी ट्रेनिंग दिलाने की योजना है।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पिछले 15 से 20 वर्षों में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार में जो काम हुए, उनकी बदौलत राज्य आज देश के अग्रणी प्रदेशों में शामिल हो चुका है।
इस अवसर पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्र ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों की हौसला आफजाई की। कार्यक्रम में विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार के साथ दूसरे पदाधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित