, May 22 -- राजस्व मंत्री ने कहा कि इस दैनिक मॉनिटरिंग व्यवस्था का उद्देश्य जिलों में लंबित मामलों को तेजी से निष्पादित करना, डिजिटल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना तथा आम लोगों को राजस्व सेवाओं का त्वरित लाभ उपलब्ध कराना है। विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को पश्चिम चंपारण, सहरसा और वैशाली जिले की समीक्षा से अभियान की शुरुआत होगी। 26 मई को कटिहार, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज की समीक्षा की जाएगी।
27 मई को सुपौल, रोहतास और पटना जिले की समीक्षा निर्धारित की गई है। 29 मई को गया, जहानाबाद और औरंगाबाद की समीक्षा होगी। इसके बाद एक जून को शिवहर, सिवान और बेगूसराय, दो जून को अररिया, लखीसराय और जमुई, जबकि तीन जून को सारण, नवादा और भागलपुर जिले की समीक्षा की जाएगी। इसी प्रकार चार जून को मुजफ्फरपुर, बक्सर और बांका की समीक्षा होगी। वहीं पांच जून को भोजपुर, मधेपुरा और अरवल जिले की समीक्षा निर्धारित की गई है। इसी तरह आठ जून को मुंगेर, पूर्णिया और कैमूर, नौ जून को नालंदा, खगड़िया और समस्तीपुर तथा दस जून को मधुबनी, किशनगंज और सीतामढ़ी जिले की समीक्षा की जाएगी। वहीं अंतिम चरण में 11 जून को दरभंगा और शेखपुरा जिले की समीक्षा होगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश किसी दिन बैठक स्थगित होती है तो संबंधित जिले की समीक्षा 11 जून के बाद की तिथि में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित