, Sept. 30 -- शहीद जुब्बा सहनी वास्तुकला एवं असैनिक अभियंत्रण विश्वविद्यालय वास्तुकला, असैनिक अभियंत्रण एवं संबंधित क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थापित इस विश्वविद्यालय के प्रशासनिक संचालन के लिए कुल 34 पदों (पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों) के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इन पदों में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक संचालन के लिए आवश्यक कुलपति, डीन, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, पुस्तकालयाध्यक्ष सहित विभिन्न लिपिकीय एवं सहायक संवर्ग के पद शामिल हैं।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं कंप्यूटर विज्ञान विश्वविद्यालय कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटर विज्ञान एवं संबंधित उभरते क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शिक्षा, अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस विश्वविद्यालय के प्रभावी संचालन के लिये भी कुल 34 पदों के सृजन को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इन पदों के सृजन से विश्वविद्यालय की प्रशासनिक एवं संस्थागत व्यवस्था को मजबूत आधार मिलेगा तथा इसके शैक्षणिक उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू करने में सहायता मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित