, Sept. 1 -- बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि जीरो माइल बायपास , जीपीओ गोलंबर, पटना जंक्शन क्षेत्र, सगुना मोड़, पटना सिटी एवं कंकड़बाग सहित कई क्षेत्रों में जाम की समस्या अपेक्षाकृत अधिक है।यातायात पुलिस के अधिकारी द्वारा बताया गया कि जीरो माइल बायपास की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मति होने से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को काफी सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने एनएचएआई के अधिकारी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सड़क मरम्मति का कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने यातायात पुलिस को यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर आवश्यकता महसूस हो और रूट डायवर्ट करने से यातायात का प्रवाह सुगम हो सकता है, वहाँ तत्काल रूट डायवर्जन की कार्ययोजना लागू करें।

प्रमुख मार्गों पर पीक आवर एवं जाम वाले स्थानों पर कॉमर्शियल वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए भी विस्तृत योजना तैयार कर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में ऑटो परिचालन को व्यवस्थित करने के लिए कलर कोड एवं जोन आधारित परमिट व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि ऑटो चालकों के लिए अलग-अलग जोन निर्धारित कर उनके अनुरूप परमिट जारी किए जाने से ऑटो चालकों को सुविधा होगी तथा शहर में जाम की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित