, Sept. 1 -- प्रमंडलीय आयुक्त ने इस दिशा में मोबाइल ऐप विकसित कर ऑटो चालकों से उनके पसंदीदा जोन एवं रूट में परिचालन के लिए परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन लेने का निर्देश दिया। इस संबंध में विस्तृत सूचना समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से विस्तृत रूप में प्रकाशित करने को कहा गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि जोन आधारित परमिट व्यवस्था लागू करते समय ऑटो चालकों की सुविधा एवं आजीविका का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे वे अपनी सुविधानुकूल रूट पर ऑटो का परिचालन कर सकें और यात्रियों को भी सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो।प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों के लिए वेंडिंग जोन चिह्नित एवं विकसित किए जाएँ। जहाँ वेंडिंग जोन पहले से बनाए गए हैं, वहाँ सड़क पर दुकान लगाने वाले वेंडरों को व्यवस्थित रूप से शिफ्ट कराया जाए।उन्होंने कहा कि इससे वेंडरों को भी व्यवस्थित स्थान मिलेगा और सड़कों पर अतिक्रमण कम होने से यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2020 से अब तक जिले में लगभग 16 लाख चालानों से संबंधित दंड राशि की वसूली लंबित है। इस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने संबंधित वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर लंबित चालान की राशि की वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए जिन लोगों द्वारा चालान की राशि जमा नहीं की जाती है, उनके विरुद्ध नियमानुसार वाहन निबंधन एवं ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की कार्रवाई भी की जाए।

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि चालान की राशि लंबित रहने की स्थिति में संबंधित वाहन का प्रदूषण प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं हो पाता है तथा वाहन की बिक्री भी नहीं की जा सकती है।

प्रमंडलीय आयुक्त ने शहर में ट्रैफिक पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख चौक-चौराहों एवं जाम वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस बल की तैनाती करने तथा 'रोको-टोको' अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने को कहा।उन्होंने यातायात पुलिस के जवानों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग से बचने तथा पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन केवल कार्रवाई से नहीं, बल्कि सतत निगरानी, प्रभावी प्रवर्तन, बेहतर रूट प्रबंधन एवं सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास से ही संभव है।

बैठक में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, नगर आयुक्त यशपाल मीणा , ट्रैफिक एसपी सागर कुमार , आयुक्त के सचिव विनय कुमार ठाकुर, जिला परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र पाल सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित