, May 20 -- विभागीय जन शिकायत पोर्टल 08 मई 2025 से संचालित है। इसी पोर्टल के माध्यम से शिकायतों का निष्पादन किया जाता था। पूर्व में संबद्ध कई अधिकारियों के अन्यत्र पदस्थापन हो जाने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसे गंभीरता से लेते हुए मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल नई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।इसी क्रम में राजस्व सेवा के अधिकारी कमल नयन कश्यप, संतोष कुमार चौधरी, मो. एजाज आलम, सक्षम सिंह, धीरज कुमार, विजय कुमार राय, पंकज कुमार झा, मनोज कुमार गुप्ता तथा सुश्री अनुजा सिन्हा को मॉनिटरिंग सेल से संबद्ध किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि वे विभागीय आईटी मैनेजर से अविलंब पासवर्ड प्राप्त कर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें।इसके लिए एनआईसी के माध्यम से तकनीकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

विभागीय जन शिकायत पोर्टल के सतत अनुश्रवण के लिए डॉ. सुनील कुमार, उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देशानुसार विभागीय जवाबदेही बढ़ाने, शिकायतों के त्वरित समाधान तथा आम नागरिकों को बेहतर राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित