पटना , सितंबर 16 -- िहार में सौर ऊर्जाकरण की गति तेज हुई है और चालू वर्ष में महज आठ महीने के भीतर रूफटॉप सोलर पैनल की स्थापना में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है। ऊर्जा विभाग के स्तर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में राज्य में कुल 768 रूफटॉप सोलर पैनल लगाए गए थे, जबकि अगस्त में इनकी संख्या बढ़कर 3,068 हो गई। इस प्रकार राज्यभर में सोलर पैनल की स्थापना में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं, चालू माह सितंबर के पहले 13 दिनों में ही 1,699 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। सोलर पैनल लगाने की वर्तमान गति को देखते हुए सितंबर के अंत तक यह संख्या लगभग 4,000 तक पहुंचने की संभावना है।
ये आंकड़े प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड और उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दोनों के क्षेत्रों में लगाए गए सोलर पैनलों से संबंधित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित