पटना , अगस्त 08 -- बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पटना के अधिवेशन भवन में रविवार से दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आयोजितकार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे।
कार्यशाला सह चिंतन शिविर में शिक्षा विभाग के करीब 400 वरिष्ठ, क्षेत्रीय, जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी शामिल होंगे।
शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शिक्षक स्थानांतरण, स्मार्ट क्लास, ई-शिक्षाकोष एवं एचआरएमएस, आईआईटी आधारित प्रयोगशालाएं, व्यावसायिक शिक्षा, डिजिटल नवाचार, इंटरनेट, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा आईसीटी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित