पटना , अप्रैल 07 -- भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के शराबबंदी कानून को लेकर लगाए गए आरोपों को तथ्यहीन, भ्रामक और राजनीतिक दृष्टि से प्रेरित बताते हुए कहा कि प्रदेश में शराबबंदी सामाजिक न्याय और जनहित का मजबूत संकल्प है।

श्री पटेल ने कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी कोई साधारण प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि यह समाज सुधार, महिला सशक्तिकरण और जनस्वास्थ्य के लिए लिया गया ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह कानून गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लागू किया गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के कारण बिहार के लाखों परिवार घरेलू हिंसा में कमी, आर्थिक बचत और सामाजिक स्थिरता का अनुभव कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित