पटना , अप्रैल 08 -- ाष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर दिए गये बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अराजकता और भ्रष्टाचार के ढेर पर बैठी हुई हैश्री यादव ने कहा कि चलनी चली है सूप पे हंसने, जिसमें ख़ुद बहत्तर छेद है। उन्होंने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को अराजक सरकार बताने के पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल नहीं है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नीति अयोग की रिपोर्ट के अनुसार विकास के मामले में पश्चिम बंगाल देश के अग्रणी राज्यों में है, जबकि बिहार सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है।

श्री यादव ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुँह से अराजकता और भ्रष्टाचार जैसा शब्द अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि बिहार की नीतीश-भाजपा सरकार खुद अराजकता और भ्रष्टाचार की ढेर पर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार में विधि व्यवस्था बदहाल है और प्रदेश में आये दिन हत्या, बलात्कार, लूट, गोलीबारी, चोरी, छिनतई और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित