पटना , अक्टूबर 07 -- भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ की ओर से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मृतजन्म की निगरानी, समीक्षा और रोकथाम को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पटना में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला में मृतजन्म की सही पहचान, समय पर सूचना दर्ज करने, कारणों के वर्गीकरण और समीक्षा से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की रणनीति पर चर्चा शुरू हुई।

कार्यशाला में करीब 50-60 स्वास्थ्य अधिकारी और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रबंधक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा महाविद्यालयों के शिक्षक, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा विकास क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित