पटना , सितंबर 18 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में अपने तीन महीने के वेतन की 6.35 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की है।

भाजपा की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना में कहा गया कि श्री नवीन ने बिहार में आई भीषण बाढ़ की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है और भाजपा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित