, Sept. 8 -- राजद नेता ने कहा कि आज केंद्र और राज्य दोनों जगह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार है और बिहार से बड़ी संख्या में सांसद भी केंद्र में हैं, इसके बावजूद बिहार की समस्याओं को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया जा रहा है।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल से आने वाली बाढ़ और नदियों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 के संसद में दिये गये अपने एक वक्तव्य का वीडियो साझा करते हुए कहा कि उस समय केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन और बिहार में जनता दल यूनाइटेड-भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, लेकिन उन्होंने केंद्र और राज्य में अलग-अलग सरकार होने के बावजूद बिहार के हित में लगातार आवाज उठायी।

श्री प्रसाद ने कहा कि नदियों के रखरखाव और बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नेपाल सरकार के साथ स्पष्ट और ठोस बातचीत की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने भी उठाया था। बिहार को हर वर्ष बाढ़ के दौरान तत्काल राहत देने के बजाय ऐसी स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे बार-बार उत्पन्न होने वाली आपदा से लोगों को मुक्ति मिल सके।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नदियों के रखरखाव पर खर्च होने वाली राशि बिहार को नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव और बाढ़ के समय मुफ्त राशन अथवा अन्य सहायता की घोषणाओं के बजाय बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित