पटना , अप्रैल 02 -- बिहार के प्रसिद्ध जन स्वास्थ्य सेवा अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस),में रोबोटिक सर्जरी के जरिये मरीज का पैनक्रियाज कैंसर का सफल ऑपरेशन किया गया है।

आईजीआईएमएस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष मंडल समेत छह डॉक्टरों की टीम ने इस बीमारी का सफल ऑपरेशन कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित